जीरो टॉलरेंस की नीति: सौदा पूरा होते ही खरीदार विक्रेता से होगा सीधा फीडबैक
कटिहार, जुलाई 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार समेत पूरे बिहार में जमीन और मकान की रजिस्ट्री प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की दिशा में निबंधन विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब रजिस्ट्री पूरी होने के बाद विभाग स्वयं खरीदार और विक्रेता से संपर्क कर पूरी प्रक्रिया का फीडबैक लेगा। यदि किसी कर्मचारी, बिचौलिए अथवा अधिकारी द्वारा अतिरिक्त राशि मांगने, रिश्वत लेने या अनावश्यक परेशान करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी। निबंधन महानिरीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी निबंधन कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू की जा रही है। रजिस्ट्री के समय दर्ज मोबाइल नंबरों पर विभागीय अधिकारी संपर्क कर यह जानेंगे कि सेवा संतोषजनक रही या नहीं, निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की अवैध व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.