बेगुसराय, फरवरी 14 -- बीहट। जीरोमाइल पार्किंग स्थल से चोरी हुए एक हॉर्स ट्रक समेत दो ट्रकों में से एक हॉर्स ट्रक को एफसीआई थाना पुलिस ने दुमका से बरामद किया है। ट्रक चोरी मामले में तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ट्रक चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े तीनों लोग रिफाइनरी थाना क्षेत्र के केशावे गांव के रहने वाले हैं। एफसीआई थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि केशावे के नीतीश कुमार, अनिल कुमार एवं बमबम कुमार को जेल भेज दिया गया है। चोरी गये दूसरे ट्रक की बरामदगी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र के जलालपुर नौरंगा निवासी सिंकदर कुमार ने गत एक फरवरी को एफसीआई थाना में दो ट्रक चोरी का मामला दर्ज कराया था। 16 जनवरी को जीरोमाइल स्थित पार्किंग स्थल से ट्रक की चोरी होने की बात कही गई थी। अवर निरीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.