बेगुसराय, फरवरी 24 -- बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने जीरोमाइल दिनकर गोलंबर के निकट से एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जीरोमाइल सहायक थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि मनोज सिंह शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा था। जीरोमाइल थाना की पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसकी मेडिकल जांच करायी। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद बिहार पूर्ण शराबबंदी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...