भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तकनीकी कारणों की वजह से पेट्रोल पंपों के ड्राई होने का असर शहरी क्षेत्र में मौजूद पेट्रोल पंपों पर पड़ने लगा है। इसका असर शहर के प्रमुख कचहरी चौक स्थित पेट्रोल पंप और जीरोमाइल स्थित पेट्रोल पंप पर देखने को मिला। बुधवार को कचहरी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर चिलचिलाती धूप में भी सैकड़ों वाहन चालकों की भीड़ दिन भर देखने को मिली। जोकि अपने वाहनों में फुट टैंक तेल भराने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान आगे और पीछे करने सहित पहले तेल भराने को लेकर आपस में पंप कर्मियों से तेल भराने पहुंचे लोगों की नोंकझोंक भी हुई। यह भी पढ़ें- जीरोमाइल व कचहरी चौक के पेट्रोल पंपों पर दिन भर रही भीड़ हालांकि रात तक स्थिति सामान्य होती दिखी। इधर दाउदवाट स्थित पेट्रोल पंप के मंगलवार को ड्राई होने के बाद बुधवार को ईंधन आपूर्ति सा...