भागलपुर, मार्च 24 -- भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के जीरोमाइल में मोबाइल चोरी करते एक चोर को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा है। आरोपित जिच्छो गांव निवासी छोटू कुमार है। जानकारी मिली है कि वह एक महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में महिला द्वारा हल्ला किये जाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में किसी प्रकार की लिखित सूचना नहीं दी गयी है। इधर उक्त युवक के बारे में पता चला कि वह पहले भी यूपी में ट्रेन में चोरी करते हुए पकड़ा गया था। परिजन भी युवक से नाराज हैं। पुलिस स्तर से मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...