भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता जीरोमाइल इलाके में गांजा के साथ पकड़े गए तीन तस्करों के गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। हाल ही में औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना की पुलिस ने खगड़िया जिले के पसराहा स्थित पीपरपांती के रहने वाले राजकुमार और सूरज कुमार के साथ ही लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो के रहने वाले सौरभ कुमार को 116 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने राजकुमार और सूरज को एक बोतल प्रतिबंधित कफ सीरप और दो ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। उनकी निशानदेही पर सौरभ को पकड़ा गया जिसके पास से 114 ग्राम गांजा और नगदी बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- झापा और सुनसरी से मादक पदार्थ के साथ 15 गिरफ्तार पुलिस की टीम ने आरोपियों से पूछताछ की है। गांजा तस्करी के गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि गांजा की खेप तस्...