भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोगों, जगन्नाथ, राहुल कुमार, दुर्गेश और राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक बोतल शराब बरामद की गई है। जांच के दौरान भागने की कोशिश पर पुलिस को संदेह हुआ था। फिर उन्हें पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...