जीरोमाइल में अवैध देह व्यापार की जिला प्रशासन से शिकायत
पूर्णिया, मई 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।गुलाबबाग जीरोमाइल में अवैध देह व्यापार संचालित किए जाने को लेकर वहां के एक दुकानदार ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। दुकानदार ने जिला अधिकारी को प्रेषित आवेदन में लिखा है कि बीते 21 अप्रैल को अवैध देह व्यापार के खिलाफ प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के महज कुछ ही दिन बाद से वहां फिर से धंधा शुरू कर दिया गया है। उनका आरोप है कि स्थानीय दबंग प्रवृत्ति के कुछ लोग इस धंधे को संचालित करवा रहे हैं। जब कोई उन्हें इस तरह के धंधे चलाने से मना करता है तो वे उनके साथ बदसलूकी करते हैं। उन्होंने बताया है कि चार- पांच दिन पहले उन्होंने इस मामले में सदर थाना में जाकर पुलिस को शिकायत की, परन्तु अब तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने दुकानदार की शिकायत से अनभिज्ञता जताई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.