मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के सबसे व्यस्त चौराहा जीरोमाइल चौक को जाम से मुक्ति दिलाने की नए सिरे से मुहिम शुरू की गई है। इसको लेकर शनिवार को सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने जीरोमाइल गोलंबर चौक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जाम की समस्या का गंभीरता से अवलोकन किया। ऑटो की सड़क पर पार्किंग पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अहियापुर थानेदार को निर्देश दिया। साथ ही चौक पर स्थाई जांच पोस्ट बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने ऑटो चालकों को भी स्टैंड में ही व्यवस्थित रूप से पार्किंग करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...