बरेली, जनवरी 29 -- मीरगंज। भाजपा ने मीरगंज के गांव हुरहुरी एवं भोजीपुरा के गांव गोपालपुर में मंगलवार को वीबी जीरामजी योजना के तहत कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद छात्रपाल सिंह ने कहा कि यह योजना से सशक्त एवं समृद्ध ग्रामीण भारत का निर्माण होगा। यह अधिनियम समावेशी, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इस योजना में मजदूरी का भुगतान सप्ताह भर में करना अनिवार्य किया गया है। जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि इसमें 125 दिनों के कार्य की गारंटी दी गई है। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाने में जुटा है। कार्यकर्ता उनके झूठ को बेनकाव करें। इस दौरान एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिलाध्य्क्ष पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, मेघनाथ सिंह कठेरिया, सुरजीत सिंह यादव, राजू भार...