हरदोई, अप्रैल 14 -- सांडी। ब्लॉक की ग्रामसभा अंटवा में ग्रामीणों की शिकायत में जीरामजी योजना में गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाते हुए पुराने कामों के नए मस्टररोल और मजदूरों की एक ही फोटो के सहारे लाखों की धनराशि हड़पी गई। इसकी बीडीओ की जांच में पुष्टि के एक सप्ताह बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं तैयार हो सकी है। वहीं, बीडीओ काजल ने बताया कि एपीओ के छुट्टी से आते ही रिपोर्ट तैयार करवा अग्रिम कार्रवाई होगी। ग्रामसभा निवासी छोटे सिंह आदि की ओर से बीडीओ से की गई शिकायत में प्रधान, सचिव और टीए की तिकड़ी पर मिलीभगत से फर्जी और पुराने कामों को फर्जी एमबी के सहारे लाखों हड़पे जाने के आरोप लगाए गए। बीते बुधवार को बीडीओ के नेतृत्व में एपीओ सुरेन्द्र यादव, जेई करन सिंह ने गांव पहुंचकर प्रधान मुलायम, सचिव श्याम गौतम, टीए सुभाष यादव समेत शिकायतकर्ताओं के साथ पंच...