समस्तीपुर, फरवरी 10 -- हसनपुर। केंद्र प्रायोजित जीरामजी योजना के सफल कार्यान्वयन को लेकर रोड मैप बनाया गया। इस बावत मनरेगा सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार निराला ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरुकता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने जीरामजी योजना के तहत गांवों में जल सुरक्षा, ग्रामीण बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्वर, रोजगार सृजन आदि की चर्चा की। इस अवसर पर कनीय अभियंता मो सफा रहमानी, लेखापाल राकेश कुमार, कार्यपालक सहायक विजय शंकर, पंचायत तकनीकी सहायक शांति भूषण इंदु, उमेश साह, सौरभ कुमार, कैलाशपति यादव, आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.