महाराजगंज, जुलाई 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से निचलौल ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिरौली एवं परागपुर में जन सम्मेलन आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया गया। एपीओ शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी ने विकसित भारत जीरामजी योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजना से प्राप्त होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें योजना में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 252 से बढ़ाकर 300 किए जाने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- जिलेभर में विकसित भारत जीरामजी योजना का शुभारंभ,जन प्रतिनिधियों ने रखे विचार साथ ही पूर्व में उपलब्ध 10...