गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत 15 पाठ्यक्रमों की करीब 670 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार विद्यार्थी 30 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि बदलती औद्योगिक जरूरतों को देखते हुए विश्वविद्यालय कौशल आधारित और रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष जोर दे रहा है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को नवाचार और तकनीकी दक्षता से जोड़ना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है, ताकि विद्यार्थी भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें。 यह भी पढ़...