आरा, जून 19 -- पीरो, संवाद सूत्र। संत श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने परमानंद नगर में 22 जून से होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारी का जायजा लिया। 22 से 27 जून तक भव्य ऐतिहासिक यज्ञ के आयोजन की तैयारी चल रही है। स्वामी जी के लिए कुटिया, भोजन पंडाल, यज्ञशाला समेत यज्ञ स्थल पर प्रवचन पंडाल सहित सभी प्रकार की तैयारी की समीक्षा स्वामी जी ने की। त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के भव्य मंदिर का भी निरीक्षण कर निर्माण कार्य के लिए मार्गदर्शन दिया। प्राण प्रतिष्ठा 27 जून को की जायेगी। त्रिदंडी स्वामी डिग्री कॉलेज परमानंद नगर का भी स्वामी जी ने मुआयना किया और यज्ञ के समापन पर कॉलेज के उद्घाटन को लेकर शिष्यों से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...