आजमगढ़, जून 30 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जीयनपुर में नाले और नालियों की समुचित सफाई न होने से जलनिकासी की समस्या से नगरवासी परेशान हैं। जगह-जगह नाले चोक होने से गंदा पानी बजबजा रहा है। मानसून आने में चंद दिन रह गए। इसके बाद भी अभी 30 फीसदी नाले-नालियों की सफाई नहीं हो सकी है। आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित जीयनपुर नगर पंचायत में जलनिकासी के लिए 8 मझले नाले और 22 नालियों का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी नगर के कई मोहल्लों में जलनिकासी के लिए नालियों का अभाव बना हुआ है। नगर के 11 वार्डों में साफ-सफाई के लिए कुल 38 सफाईकर्मियों की नियुक्ति है। नगरवासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की शिथिलता से नगर के अधिकतर मोहल्लों की गलियों में न तो नियमित सफाई होती है और न ही कूडे का उठान होता है। सफाईकर्मी मुख्य सड़क के साथ ह...