देहरादून, सितम्बर 10 -- देहरादून। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान के गढ़वाल क्षेत्रीय केंद्र, श्रीनगर में गुरुवार को वार्षिक दिवस समारोह एवं 13वीं लोकप्रिय व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन तथा बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान की भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. आरके मैखुरी, विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल रहे।इस अवसर पर प्रो. आरके मैखुरी ने 13वीं लोकप्रिय व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हिमालयी पर्यावरण की संवेदनशीलता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत व...