रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- पंतनगर, संवाददाता। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। यह आदेश उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी किया गया है। इसमें पूर्व व्यवस्था को निरस्त करते हुए नई अंतरिम व्यवस्था लागू की गई है। आदेश के अनुसार, प्रो. कश्यप वर्तमान में कृषि महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और अब वह विश्वविद्यालय के कुलपति के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनकी यह नियुक्ति अधिकतम तीन वर्षों की अवधि, 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। नवनियुक्त कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप ने सोमवार को दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कुलपति कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने...