नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जीबी पंत अस्पताल में 10 लिफ्टें बदली जाएंगी। अस्पताल के ए, बी और सी ब्लॉक में पुरानी लिफ्टों को हटाकर उनकी जगह अधिक क्षमता और तेज गति से संचालित नई लिफ्टें लगाई जाएंगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को ऊपरी मंजिलों पर जाने में सुविधा होगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) करीब 3.95 करोड़ रुपये की लागत से यह काम करेगा। दो चरणों में लिफ्टों को बदला जाएगा। पहले चरण में छह और दूसरे चरण में चार लिफ्टें बदली जाएंगी, ताकि मरीजों की सेवाएं बाधित न हों। इस वर्ष के अंत तक यह काम पूरा हो जाएगा। यह राष्ट्रीय राजधानी के बड़े अस्पतालों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल की मौजूदा लिफ्टें काफी पुरानी और खराब हो चुकी हैं। इन लिफ्टों में अक्सर खराबी आती रहती है, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.