सीवान, अप्रैल 2 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीबी नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तरवारा गंडक नहर के समीप से अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी दीपक राम है। पुलिस इसके साथ पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम को गश्ती के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गयी। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर इसके पास से एक देसी कट्टा व दो गोली बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.