जीबी कॉलेज के तीन कैडेट का चयन अग्निवीर में
भागलपुर, जून 1 -- नवगछिया, निज संवाददाता। जीबी कॉलेज, नवगछिया के तीन छात्रों कैडेट आशुतोष कुमार नगरह, नवगछिया, सौरभ कुमार नवगछिया, कृष्ण कुमार खरीक बाजार, भागलपुर का चयन अग्निवीर भर्ती में होने पर छात्रों को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. मो अर्शदुज्जमा, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली एवं अन्य कर्मचारियों ने बधाई दी है। इस अवसर पर एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ) दिव्य प्रियदर्शी ने कहा कि इन सब ने अपनी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। हमें विश्वास है कि आप भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देकर राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान एवं गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.