शामली, दिसम्बर 10 -- ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी(जीबीसी)-5 के लिए दस दिसंबर में होने वाली बैठक शासन द्वारा स्थगित कर दी गई है। अब इसके लिए नयी तिथि जारी की जायेगी, जबजीबीसी-5 के लिए जिले में औद्योगिक क्षेत्र में रखे गए दो हजार करोड़ के लक्ष्य को पूरा करने में विभागीय अधिकारी जुटे है। अब तक 510 करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव तैयार हो गए है। इसमें हैंडलूम, स्टील, डेयरी, कोल्ड स्टोरेज, फ्लोर मिल आदि उद्योग शामिल है। इसके अलावा लक्ष्य को पूरा करने के लिए अन्य विभागों से भी प्रस्ताव मांगे जा रहे है। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा गत चार सालों से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाती है। इसमें शासन द्वारा सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र में निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। शामली जिले में गत वर्ष 1500 सौ करोड़ रुपये के न...