देहरादून, मई 1 -- पौड़ी। गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुडदौड़ी मेअंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्री-प्लेसमेंट सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता को सुदृढ़ करना एवं आगामी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए उन्हें तैयार करना था। प्रशिक्षण में लगभग 370 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, व्यक्तित्व विकास, समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) एवं प्रभावी सीवी तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाराष्ट्र से आए विशेषज्ञ अमित धोने, श्रीमती प्राची धोने एवं सागर पोडुतवार द्वारा सत्रों का संचालन किया गया, जिन्होंने अपने अनुभव एवं ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक म...