बक्सर, फरवरी 12 -- बक्सर। शहर के पुलिस चौकी के समीप स्थित जीप स्टैंड परिसर के हो रहे पक्कीकरण कार्य पर गोविन्दपुर गांव के जयप्रकाश राय ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण अधिकारी के पास शिकायत की है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि नप के कथित संवेदक व ठिकेदार द्वारा बिना सूचना पट्ट लगाए जीप स्टैंड परिसर की ढ़लाई ढाई इंच और सफेद मिट्टीयुक्त गिट्टी और वगैर मानक का पालन किए बिना ही कार्य कराई जा रही है। उन्होंने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...