वाराणसी, मार्च 5 -- चोलापुर, संवाद। धरसौना गांव (चोलापुर) में बुधवार दोपहर घर के सामने होली खेल रहे युवक की जीप से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद जीप सवार मौके से भाग निकले। गुस्साए लोगों ने शव थाने पर रखकर हंगामा किया। एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत उन्हें कराया। धरसौना निवासी जीप मालिक सोमारू मोदनवाल के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। धरसौना गांव निवासी 30 वर्षीय रोहित राजभर उर्फ करिया अपने घर के सामने होली खेल रहा था। उसी समय बिना नंबर की खुली जीप पर सवार आधा दर्जन युवक रंग गुलाल उड़ाते, हुड़दंग करते हुए वहां से गुजर रहे थे। अचानक बेकाबू हुई जीप ने रोहित को टक्कर मार दी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद जीप सवार उसे रौंदते हुए निकल भागे। घटना के बाद परिजनों ने रोहित को सीएससी चोलापुर पहुंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.