भदोही, जून 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों का उलंघन जमकर हो रहा है। जीत में यात्रियों को भूसे की तरह ठूसकर ढोया जा रहा है। जिन वाहनों की बैलिडिटी खत्म हो गई है, उन वाहनों में क्षमता से ज्यादा सवारी ढोए जा रहे हैं। विभागीय स्तर से निरंतर चेकिंग अभियान चल रहा है। लेकिन विडंबना ही है कि इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ग्रामीण अंचलों में जीप, कमांडर, पिकअप एवं मैजिक वाहन में यात्रियों को ढोया जा रहा है। दिल्ली, मुंबई और गुजरात में जिन वाहनों की वैधता खत्म हो गई है। उन्हें सस्ते दाम पर क्रय कर यहां धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- जान जोखिम में : एनएच पर खुलेआम उड़ रही यातायात नियमों की धज्जियां नगर पंचायत ज्ञानपुर में ही शुक्रवार को ऐसा दृश्या दिखा की लोग सोचने पर विवश हो गए। एक जीप पर भूसे की तरह ठूसकर यात्र...