शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- तिलहर। जीप की साइड लगने से सवारियों से भरा ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में मां-बेटी सहित पांच लोग घायल हो गए। रविवार की दोपहर निगोही से ई-रिक्शा चालक अनीस सवारियों को लेकर तिलहर आ रहा था। रास्ते में रटा गांव मोड़ के पास सामने से आ रही जीप ने ई रिक्शा को साइड मार दी जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में बीसलपुर के पटेलपुर मोहल्ला निवासी बिटोला देवी एवं उनकी पुत्री गायत्री, नजरपुर मोहल्ला के अनस, नवदिया गांव के छोटेलाल एवं सर्वेश घायल हो गए। हादसे के बाद जीप चालक फरार हो गया। कोतवाल जुगल किशोर पाल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...