बरेली, अप्रैल 12 -- निशांत पटेल खेल मैदान में चल रही जीपी कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में गज ग्रीन चैलेंजर्स और बरेली स्मार्ट सिटी क्लब की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में गज ग्रीन ने मिशन इलेवन को हराया। गज ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशन इलेवन की टीम 19.4 ओवरों में 141 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन ने 16.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में बरेली स्मार्ट सिटी ने बरेली ब्लास्टर्स को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मार्ट सिटी ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लास्टर्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 189 रन ही बना सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...