रांची, अप्रैल 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जीपी उच्च विद्यालय हेसल खोपी सरना के विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा में एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा है। परीक्षा में विद्यालय से कुल 55 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और तीन विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में सफलता अर्जित की है। विद्यालय की छात्रा दीपिका कुमारी ने 427 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इन्दु रानी 422 अंकों के साथ दूसरे और निशा कुमारी 419 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। विद्यार्थियों के इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव डॉ अमर कुमार चौधरी एवं प्राचार्य ब्रजेश कुमार महतो ने खुशी जाहिर करते हुए इसे शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प...