गाजीपुर, मार्च 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के दूसरे चरण के तहत ग्राम पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों और ग्राम प्रधानों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कुल 23 गांव के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीओ पंचायत उदित नारायण यादव ने किया। एडीओ पंचायत ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) गांवों के समग्र विकास की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों और पंचायत कर्मचारियों के आपसी समन्वय से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को जीवंत, आत्मनिर्भर और पारदर्शी बनाना है। इसमें ने...