बांका, दिसम्बर 11 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत के पंचायत भवन कार्यालय प्रांगण में पंचायत के मुखिया विनय कुमार सिंह के अध्यक्षता में सब की योजना, सबका विकास यानी जीपीडीपी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिव नंदकुमार पंडित, पीआरएस भास्कर मंडल, तकनीकी सहायक राकेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत के सभी वार्डो से विकास योजनाओं को सूचीबद्ध किया। मौके पर मुखिया विनय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत के उपस्थित लोगों को सरकारी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में जीपीडीपी के तहत तैयार योजनाओं को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड के बाद प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित किया जाएगा। बैठक में किसान सलाहकार सदानंद, विकास मित्र वीणा कुमारी, पूर्व मुखिया देवेंद्र यादव, रवीन कुमार, प्रदीप यादव, ...