जीपीडीपी अपलोड में सदर ब्लॉक सबसे पीछे, जिले की प्रगति 34.80 प्रतिशत
बलरामपुर, अगस्त 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 को ई-ग्रामस्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया में जनपद की प्रगति अभी संतोषजनक नहीं हो पाई है। जिले की 793 ग्राम पंचायतों में से अब तक केवल 276 ग्राम पंचायतों की अंतिम विकास योजनाएं पोर्टल पर अपलोड हो सकी हैं। इसके साथ ही जिले की कुल उपलब्धि 34.80 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि 517 ग्राम पंचायतों की योजनाओं का अपलोड अभी भी लंबित है। ब्लॉकवार समीक्षा में तुलसीपुर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां 100 ग्राम पंचायतों में से 50 पंचायतों की योजनाएं अपलोड कर 50 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई है। गैण्डास बुजुर्ग 45.24 प्रतिशत प्रगति के साथ दूसरे तथा उतरौला 41.54 प्रतिशत उपलब्धि के साथ तीसरे स्थान पर है। श्रीदत्तगंज में 37.14 प्रतिशत, हर्रैया सतघरवा में 36.36 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.