छपरा, मार्च 20 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पियरपुरवा से दो दिनों पूर्व चोरी गए ट्रैक्टर को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार को सतजोरा से बरामद कर लिया। इस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चोरी में शामिल तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन्हें शुक्रवार को छपरा जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर निवासी पिंटू कुमार, रोहित कुमार व सलिमापुर निवासी अमित कुमार शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पियरपुरवा स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी का ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया था। हालांकि चोरों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि ट्रैक्टर में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है। चोरी की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर मालिक ने अपने मोबाइल के माध्यम से वाहन को ट्रैक करना शुरू ...