मेरठ, जून 12 -- दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बुलेट को कंकरखेड़ा में बरामद कर लिया। जीपीएस की मदद से पुलिस ने बाइक को खाली प्लाट में बरामद कर लिया। दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र निवासी शिवम यादव की बुलेट गुरुवार तड़के घर के बाहर से चोरी हो गई। उसने पुलिस को सूचना दी। बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगा था। पुलिस ने बाइक को ट्रैक किया तो लोकेशन मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली इलाके में मिली। पुलिस ने तुरंत खड़ौली चौकी प्रभारी अशोक नौहवार को सूचना दी। चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां एक खाली प्लॉट में बाइक खड़ी मिली। आशंका है कि चोर पुलिस को आता देख बाइक छोड़कर भाग गए। कंकरखेड़ा पुलिस ने शकरपुर पुलिस को मौके पर बुला लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...