पीलीभीत, जून 8 -- माधोटांडा/कलीनगर। जीपीएस तकनीक से शारदा पार वन क्षेत्र में टाइगर रिजर्व ने पौधरोपण कराते हुए प्लांटेशन पिलर लगाने का निर्णय किया है। यह सर्वे कार्य पूरा कर लिया गया है और अब करीब तीन सौ हेक्टेयर में वन भूमि पर कब्जा मिलने की बात कही जा रही है। शारदा नदी से सटे रमनगरा क्षेत्र में टाइगर रिजर्व ने पिछले दिनों वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के प्रयास किए थे। कलीनगर तहसील के अंतर्गत रामनगरा, ढकिया तालुके महाराजपुर और गुनहान में जब तब वन भूमि पर शिकायतें आती रहीं थीं। इसके बाद केंद्र को संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन व एसएसबी के साथ पीटीआर ने सर्वे किया था। एडीओ की अगुवाई में तीन सर्वेयरों ने पिछले माह से जीपीएस तकनीक के माध्यम से सीमांकन कार्य शुरू किया था। यहां क्षेत्रफल अधिक है इसलिए काम चल रहा है। कई जगह तो वन विभाग की जमी...