कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सतपुलिया, गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल (जीपीएस) में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में छात्रा काशवी वैभव ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर प्रेरणादायक भाषण दिया। विद्यालय की प्राचार्या नीरजा ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों और युवाओं को तंबाकू जैसी बुरी आदतों से दूर रखना आज की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- तंबाकू का त्याग करें, खुशहाल जीवन का आगाज करें ...