बाराबंकी, अप्रैल 29 -- बाराबंकी। गन्ना सर्वेक्षण नीति 2026 के अनुपालन में बुधवार को बलरामपुर चीनी मिल्स लि. हैदरगढ़ में जिले की चारों समितियों व जनपद रायबरेली की दरियापुर व ऐशबाग समितियों के कर्मी, गन्ना पर्यवेक्षक, सचिव, गन्ना विकास निरीक्षक, चीनी मिल के गन्ना प्रक्षेत्र सहायक, प्रक्षेत्र स्तरीय अन्य अधिकारी व समस्त सर्वेक्षक कार्मिकों को आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। दो माह में पूरा करना है गन्ने का सर्वे: ग्रामवार गन्ना सर्वेक्षण आगामी एक मई से प्रारम्भ होकर 30 जून तक संपन्न किया जाएगा। गन्ना सर्वेक्षण नीति 2026 के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने बताया कि सही गन्ना सर्वेक्षण के आधार पर ही आगामी पेराई सत्र 2026-27 को सहज बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- ग...