जीपीएस जमरानी बांध स्कूल में बंदरों के झुंड से सहमे स्कूल के बच्चे
हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी। दमुवादूंगा स्थित जीपीएस जमरानी बांध स्कूल में बंदरों के आतंक से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विद्यालय परिसर में आए दिन बड़ी संख्या में बंदर पहुंचने से बच्चों में डर का माहौल बना हुआ है। शिक्षक के मुताबिक बंदरों के डर से बच्चे खुले में बैठकर मध्यान्ह भोजन तक नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें कमरों के भीतर दरवाजे बंद कर भोजन करना पड़ रहा है। शिक्षक दीपक नौंगाई ने बताया कि सुबह स्कूल खुलते ही बंदरों के झुंड विद्यालय परिसर में पहुंच जाते हैं। बंदर कक्षाओं के अंदर तक घुस आते हैं। उन्हें भगाने का प्रयास करने पर बंदर काटने के लिए दौड़ते हैं। बंदरों के कारण बच्चे न तो परिसर में एक साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन कर पा रहे हैं और न ही खुले में खेलकूद कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों के अभिभावक भी इस स्थिति को लेकर चिंतित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.