जीपीएस एकेडमी में हुआ पौधरोपण
अमरोहा, जुलाई 1 -- जोया। वन महोत्सव के तहत अमरोहा रेंज के संयोजन में बुधवार को कैलसा रोड पर भजनपुरा स्थित जीपीएस एकेडमी इंटर कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, उपप्रधानाचार्य मुनीष कुमार, उप वन क्षेत्रीय अधिकारी राजीव वर्मा, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान वन दरोगा नेपाल सिंह, यशवंत सिंह, वन रक्षक लोकेंद्र सिंह, विनीत शर्मा, खैरुल निशा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आर वी एस अकादमी में वन महोत्सव का हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- वन महोत्सव पर हुआ पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.