जीपीएफ फर्जीवाड़े की जांच सीटीओ करेंगे
बांदा, सितम्बर 15 -- बांदा। स्वास्थ्य विभाग के जीपीएफ के नाम पर हुए फर्जीवाड़े की जांच अब मुख्य कोषागार अधिकारी(सीटीओ) करेंगे। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने इसको लेकर सीटीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। जिससे अब जीपीएफ पासबुक से निकाली गई राशि का महालेखाकार की साइट से मिलान किया जाएगा। वहीं प्रयागराज की टीम ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी अपर निदेशक स्वास्थ्य चित्रकूटधाम मंडल (एडी हेल्थ) के कार्यालय में दिनभर अभिलेख खंगालने में जुटे रहे। हालांकि जीपीएफ पासबुक के पन्नों की हेराफेरी से उसका डाटा मिलान करने में टीम के पसीने छूट रहे हैं।चित्रकूट मंडल में इन दिनों दो जिलों बांदा और महोबा में स्वास्थ्य विभाग के जीपीएफ खातों में फर्जीवाड़ा का मामला सुर्खियों में हैं। जिसको लेकर जांच जारी है। प्रयागराज लेखा विभाग की जांच टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.