महोबा, अगस्त 21 -- महोबा, संवाददाता। महिला जिला अस्पताल के लिपिक के द्वारा जीपीएफ की रकम में किए गए घोटाले के बाद विभाग लिपिक से रिकवरी की तैयारी में जुट गया है। आरोपित लिपिक से विभाग ने जीपीएफ बुक हासिल करने में सफलता हासिल कर रही है। सीएमएस ने कहा कि टीम गठित की जा रही है जो जीपीएफ के घोटाला के रकम की जानकारी हासिल करेगी। महिला जिला अस्पताल के कनिष्ठ लिपिक संतोष कुमार वर्मा जीपीएफ की 85 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया था। विभाग ने आरोपित लिपिक पर शिकंजा कसते हुए जीपीएफ पत्रावली बरामद कर ली है। सीएमएस डॉ आर के चौरिहा का कहना है कि आरोपित लिपिक संतोष कुमार वर्मा से जीपीएफ पत्रावली बरामद कर ली है। कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। टीम के द्वारा जीपीएफ की रकम की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रकम की लिपिक की वेतन से ब्य...