बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- जीने की कला सिखाता है विपश्यना बुद्ध की शिक्षा से जुड़ा है विपश्यना ध्यान का रहस्य विपश्यना केंद्र पर लोगों ने लगाया ध्यान, सीखी सांस पर ध्यान केंद्रित करने की कला फोटो : ध्यान साधना : विपश्यना केंद्र में दस दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर में शामिल लोग। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। विपश्यना केंद्र नालंदा में दस दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें दर्जनों लोगों ने सांस पर ध्यान केंद्रित करने की कला सीखी। आचार्य सज्जन कुमार गोयनका ने बताया कि विपश्यना ध्यान हमें जीने की कला सीखाती है। विपश्यना ध्यान का रहस्य बुद्ध की शिक्षा से जुड़ा है। इसमें सेवक संदीप कुमार, सचिन यादव, सेविका मीरा जयसवाल, साधिका प्रीति जयसवाल, वंदना कुमारी, रूपा भारती, रजनी शर्मा, विमल देवी, राधा देवी, अनीता कुमारी व अन्य ने लोगों को...