पीलीभीत, अगस्त 26 -- बीसलपुर। बीसलपुर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान सफल बनाने पर हनी हंसी को शासकीय प्रमाण-पत्र डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सौंपा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर जीनियस बहने हनी सिंह और हंसी सिंह को विगत 23 मार्च 2014 से बिलसंडा से बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को शुरू करने और आज तक निरंतर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जाने और अभियान के 12 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में दोनों बहनों को अपने कार्यालय बुलाकर डीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...