बगहा, अप्रैल 16 -- चन्द्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।बगहा दो के चंपापुर गनौली पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नितेश कुमार रहे। यह मैच संघर्ष फुटबॉल क्लब हरनाटांड़ एवं जीनियस फुटबॉल क्लब चंपापुर गनौली के बीच खेला गया। फुटबॉल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि नितेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। खेल शुरू होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर श्री कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल, खेल की भावना से खेलना चाहिए। यह दो टीमों के बीच नहीं, यह खेल दो दिलों के बीच हो रहा है। जीनियस फुटबॉल क्लब के कप्तान आकाश कुमार के खिलाड़ियों ने संघर्षरत मैच में, संघर्ष फुटबॉल क्लब को 2-1 से पराजित किया। पराजित टीम के कप्तान ने जीनियस फुटबॉल के खिलाड़ियों की प्रशंसा...