बुलंदशहर, मई 10 -- पहासू में पढ़ा स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में शनिवार मदर्स डे मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विद्यार्थियों की विभिन्न प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। इसी दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को कार्ड दिए व उनके साथ नृत्य भी किया । इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन दुर्गेश कुमार शर्मा व चंद्रप्रकाश शर्मा तथा प्रधानाचार्य अविनाश कुमार मिश्र ने सभी को शुभकामनाएं दीं और बच्चों की ओर से दी गई प्रस्तुतियों को सराहा।।इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने मदर्स डे स्पर्शल ग्रीटिंग कार्ड बना कर माताओ को भेंट किये। यह भी पढ़ें- नंद किशोर बाल विद्यालय में मदर्स डे मनाया यह भी पढ़...