गढ़वा, फरवरी 26 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव संपन्न होते ही शहर का सियासी तापमान कम होने के बजाय और बढ़ गया है। चौक-चौराहों, चाय दुकानों और बाजारों में अब जीत-हार के कयासों का दौर तेज हो गया है। हर समर्थक अपने-अपने उम्मीदवार की जीत का गणित बैठा रहा है और मतदान प्रतिशत के आधार पर आंकड़े जोड़-घटा रहा है। सभी लोगों की नजर अब 27 फरवरी को होने वाले मतगणना पर टिकी है। अध्यक्ष पद के सभी दावेदारों के खेमे अपने-अपने स्तर पर जीत का दावा कर रहे हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी लता देवी के पुत्र संजीत कुमार ने कहा कि हर वार्ड में उन्हें जनता का अपार समर्थन मिला है और परिणाम उनके पक्ष में आएगा। वहीं सुधा सिंह के परिवार के सदस्य विकास देव ने दावा किया कि जनता मन बना चुकी है, सभी वर्गों और लगभग सभी वार्डों में भारी समर्थन मिला है। दूसरी ओर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.