बिहारशरीफ, मई 4 -- रंग-गुलाल लगाकर बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे जिला कार्यालय के साथ सभी प्रखंडों में मनायी खुशियां फोटो : बीजेपी-बिहारशरीफ में सोमवार को खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल, असम के साथ पुडुचेरी में भी भाजपा की प्रचंड जीत से पार्टी के कार्यकर्ता गदगद हैं। जीत से खुश होकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक साथ होली और दिवाली मनायी। यह भी पढ़ें- भाजपा की जीत पर खिलाई मिठाई, फोड़े पटाखे खुशी का इजहार जिला कार्यालय में रंग-गुलाल लगाकर मिठाइयाँ बांटी गयी। जमकर पटाखे फोड़े गये। उसके बाद श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान के पास भी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। इसके अलावा सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनायी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता के कुशासन से तंग आ चुकी...