कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। कानपुर टेबल टेनिस संघ की ओर से तीन दिवसीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पहले दिन शुक्रवार को अंडर-11, अंडर-13 वर्ग के मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-11 वर्ग में प्रणय गोयल, आरव और उन्मुक्त ठाकुर ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने किया। पहले दिन अंडर-11 बालक वर्ग में प्रणय गोयल ने रेवांस अरोड़ा को 11-1, 14-12 से हराया। आरव सोनी ने शंकर को 11-6, 11-8 से और उन्मुक्त ठाकुर ने अनय सिन्हा को 11-3, 11-2 से पराजित किया। अंडर-13 बालिका वर्ग में भाव्या सिंह ने अवि को 11-6, 11-7 से हराया। देवीना मीणा ने नम्हा को 11-6, 12-10 से, अनन्या वर्मा ने आराध्या कमल को 11-9, 11-9...