मैनचेस्टर, जून 21 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच अविष्कार साल्वी ने दावा किया है हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम अब पूरी तरह बदल चुकी है। कोच साल्वी का मानना है कि यह टीम हर देश और हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भूखी है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में अपने दोनों मैच जीते हैं, जिसमें उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 64 रनों से और नीदरलैंड को 95 रनों से हराया है। हालांकि, भारतीय टीम की असली परीक्षा आज यानी रविवार 21 जून से शुरू होगी, क्योंकि आज भारतीय टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होना है और फिर 28 जून को हरमन की टीम को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना होगा। इसके बीच एक साधारण मुकाबला भी है, जो 25 जून को बांग्लादेश के खिलाफ है। साल्वी ने कहा कि हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम अब ...