भभुआ, मार्च 19 -- भगवानपुर, अधौरा और चैनपुर की सात पंचायतों का चुनाव परिणाम घोषित किए जाने के बाद विजेताओं को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र लेकर बाहर निकलने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वचित अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया और अपने साथ जुलूस की शक्ल में लेकर पंचायत की ओर रवाना हो गए। इस दौरान वह नारेबाजी भी कर रहे थे। मालूम हो कि भगवानपुर की मोकरम और चैनपुर की मेढ़, सिकंदरपुर तथा नंदगांव का चुनाव परिणाम बुधवार की देर रात घोषित किया गया, जबकि अधौरा प्रखंड की मतगणना गुरुवार को हुई। मतगणना के दौरान प्रखंड मुख्यालय देर रात तक गुलजार होता रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...